मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- साहेबगंज। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष विकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। प्रधान महासचिव देवन रजक ने जिला और राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनवितरण दुकानदारों को एसएफसी गोदाम पर नहीं जाना है। वरीय जिला उपाध्यक्ष हीरालाल यादव ने कहा कि सरकार सितंबर माह से बकाया मार्जिन मनी का जल्द भुगतान नहीं करती है, तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सहिंद्र पासवान, शिवशंकर कुमार, संतोष कुमार, विजय कुमार सहनी, शीतेश कुमार, शंभू नाथ तिवारी, ओमदेव यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.