मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इस साल मार्च में लोगों को त्वचा झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके संकेत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जारी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में दिए हैं। पूर्वानुमान में अनुसार मध्यम मार्च से ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर जाने का अनुमान है। वहीं अगले पांच दिनों के अंदर अधिकतम तापमान के 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरता चढ़ता रहेगा। इन पूर्वानुमानों के बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान आंशिक तौर पर बढ़ा, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि फिलहाल जिले में पछुआ हवा का जोर बना रह सकता है। राजस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.