मार्च से बीईओ का पद खाली
बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का पद मार्च 2026 से खाली है। इस कारण प्राथमिक और मध्य विद्यालयों की सही से मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। फिलहाल प्रखंड सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी को बीईओ का अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। यह प्रभार सिर्फ कागजों पर ही है। इसका असर एमडीएम योजना पर भी पड़ रहा है। प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष जदयू नेता विजय प्रसाद ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से बीईओ की तैनाती करने की मांग की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.