संभल, अप्रैल 2 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जनपद को मार्च माह में 539 करोड़ का बजट आवंटित हुआ। जिसमें 510 करोड़ खर्च किए है। इसमें 20 विभागों ने आवंटित बजट का शत प्रतिशत व्यय किया। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया ने यह बात कही। डीएम डा. पैंसिया ने बताया कि जनपद के 24 प्रमुख विभागों के लिए कुल Rs.53,941.98 लाख (लगभग 539 करोड़ रुपये) की धनराशि आवंटित की गई थी, जिसमें से Rs.51,015.36 लाख (लगभग 510 करोड़ रुपये) खर्च कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 24 में से 20 विभागों ने अपनी पूरी धनराशि खर्च कर दी है, जबकि शेष विभागों की बची हुई राशि भी अगले 2 से 3 माह में पूरी तरह खर्च कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि नियोजन विभाग के अंतर्गत त्वरित आर्थिक विकास योजना में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित ग्रामीण...