मार्च में 'दिसंबर' वाली ठंड, दून में 11 डिग्री गिरा पारा, बदरी-केदार में बिछी बर्फ की सफेद चादर
देहरादून, मार्च 21 -- उत्तराखंड में शुक्रवार को पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में जमकर बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास बढ़ गया। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में भी भारी हिमपात हुआ। देहरादून में पूरे दिन हुई बारिश से तापमान में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश ने दूनवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दून में बारिश से 11 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और बारिश से आगामी दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री गिरने की संभावना है। मार्च में जहां तापमान बढ़ने से गर्मी सता रही थी, वहीं 24 घंटे से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ली है। अमूमन दून में इन दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री रहता था लेकिन देहरादून में बारिश के बाद इन दिनों अधिकतम तापम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.