बिजनौर, मार्च 21 -- बिजनौर। मार्च का महीना आधा बीतने के बाद जहां लोगों ने गर्मी की आहट महसूस कर ऊनी कपड़े बक्सों में रख दिए थे, वहीं कुदरत के बदले मिजाज ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। जिले में गुरुवार के बाद शुक्रवार को दिन भर हुई रुक-रुक कर बारिश ने मौसम पूरी तरह बदल दिया। आलम यह रहा कि मार्च के महीने में लोगों को जनवरी जैसी ठंड का अहसास हुआ। दरअसल शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया था, जिसके बाद शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा। इस बेमौसम बरसात के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवाओं और नमी ने वातावरण में ऐसी कनकनी पैदा कर दी कि लोग फिर से गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सड़कों पर आवाजाही भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। बारिश का सिलसिला थमा तो देर रात से ही जिले में घने कोहरे ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.