सिमडेगा, मार्च 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर और आसपास के क्षेत्रों में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही जल संकट के संकेत दिखने लगे हैं। बस स्टैंड के दक्षिणी छोर में बना चापाकल पिछले कई महीनो से खराब पड़ा है। इसके अलावे शहर के कई मुहल्लों और गांवों में चापाकल और बोरिंग का पानी पहले की तुलना में काफी कम होने लगा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। यदि अभी से यह स्थिति बनी हुई है तो मई-जून की भीषण गर्मी में हालात और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। शहर के वार्ड 15 एवं वार्ड तीन के भुंडूटोली सहित कई वार्डों में चापाकल पहले की तरह पानी नहीं दे रहे हैं। कई जगहों पर एक बाल्टी पानी भरने में भी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं कुछ चापाकल महीनों से खराब पड़े हुए हैं। जिससे आसपास के लोगों को दूसरे मोहल्लों या दूर के चापाकलों पर निर्भर हो...