गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गर्मी ने दस्तक दे दिया है। नतीजतन मार्च महीने में ही शहरी की जीवनदायी मानी जाने वाली दानरो नदी भी सूखने के कगार पर है। नतीजतन विभिन्न क्षेत्रों का जलस्तर भी तेजी से गिर रहा है। शहर में गर्मी बढ़ने के साथ पानी का संकट गहराने लगा है। जलापूर्ति का मुख्य आधार बने दानरो नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। हालांकि शहरी जलापूर्ति योजना का सप्लाई कोयल नदी से होता है। उक्त नदी का भी जल स्तर घट रहा है। अगर जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में पानी की राशनिंग की स्थिति और गंभीर हो सकती है। गढ़वा शहर की आबादी करीब 80 हजार है। उक्त लोगों के लिए हर दिन करीब 44 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है।गढ़वा शहर की बड़ी आबादी पेयजल के लिए मुख्य रूप से शहरी जलापूर्ति योजना पर ही निर्भर है। उसके अलावा निजी चापाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.