गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने प्रचंड तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के शुरुआती पखवाड़े में ही सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कहीं अधिक है। दोपहर के समय सड़कों पर चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सुबह के समय हल्की गुलाबी ठंडक महसूस होती है, लेकिन सूरज चढ़ते ही पारा रॉकेट की रफ्तार से ऊपर जा रहा है। आसमान साफ होने और शुष्क हवाओं के कारण धूप का असर सीधा और तीखा महसूस हो रहा है, जिससे दोपहर के वक्त बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।35 डिग्री छू सकता है पारामौसम विशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.