आगरा, मार्च 9 -- यूपी में गर्मी ने अभी से अपना खतरनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च में ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। ताजनगरी आगरा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री को पार कर गया है। यह सामान्य से अधिक है। इस माह औसत तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस ही रहता है। गर्मी के जल्द शुरू होने से मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस बार हीट वेव (लू) के दिन जल्द आ सकते हैं और बढ़ भी सकते हैं। तापमान में जल्द बढ़ोत्तरी के कारण पर्यावरणीय, कृषि, स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभाव सामने आ सकते हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में बेहद गर्मी रही, तेज धूप खिलने से त्वचा पर असर देखा गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक होकर 17.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस कारण रात में भी गर्मी का एहसास हुआ। आर्द्रता का अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.