नई दिल्ली।, मार्च 15 -- Mausam Samachar 15th March: देश की राजधानी नई दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में आज सुबह बारिश हुई है। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। एनसीआर के अलावा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से गर्मी के महीने में बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगा है। तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले आईएमडी ने रविवार के लिए दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली में सुबह हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने और गरज के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। इससे तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।बिहार-बंगाल में भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल,...