अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मार्च की शुरुआत में ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। महीने के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से 06.6 डिग्री अधिक है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 06.5 डिग्री अधिक माना जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि यही रफ्तार बनी रही तो इस बार अप्रैल और मई में तापमान सामान्य से और अधिक रह सकता है। लू का दौर भी लंबा चल सकता है। गर्म हवाओं का असर अब धीरे-धीरे महसूस होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी का असर जल्दी शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को अप्रैल और मई में तेज लू का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी बढ़ने का असर केवल मौसम तक सीमित नहीं रहेगा, बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.