उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। अभी मार्च में 25 दिन ही हुए हैं कि धरती ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए। बुधवार को जनपद में गर्मी की दस्तक ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए। दोपहर के समय सूरज की तपिश और तीखी धूप के कारण जनजीवन बेहाल नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बुधवार सुबह की शुरुआत तो सामान्य रही, लेकिन नौ बजे के बाद से ही धूप की तीव्रता बढ़ने लगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज की किरणें तीखी होती गईं। दोपहर करीब एक बजे स्थिति ऐसी थी कि सड़कों पर चलने वाले लोग तीखी धूप और अचानक बढ़ी गर्मी से व्याकुल दिखे। हालांकि, शाम ढलने के साथ तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।एक नजर में: बुधवार का पाराबुधवार को दिन भर मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव बना रहा। आंकड़ों की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.