गोड्डा, मार्च 16 -- गोड्डा संवाद सूत्र । मार्च महीने के मध्य में ही गोड्डा जिले में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसके कारण दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग दोपहर में घरों से निकलने से बच रहे हैं। सुबह और शाम के समय ही बाजारों और मुख्य सड़कों पर कुछ चहल पहल दिखाई दे रही है, जबकि दोपहर में अधिकांश इलाके सुनसान हो जाते हैं। दोपहर के समय सूर्य की तपिश इतनी तेज हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। लोग सिर पर गमछा या कपड़ा बांधकर ही बाहर निकल रहे हैं। कई जगहों पर लोग छांव की तलाश में पेड़ों या दुकानों के सामने खड़े नजर आते हैं। शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और बस स्टैंड के आसपास भी दोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.