वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.5 डिग्री रहा। दिन में तेज धूप ने विचलित किया। लोगबाग छांव की तलाश करते रहे। घरों में अब कूलर और एसी की जरूरत भी महसूस की जाने लगी है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अगले दो दिनों तक तापमान में बढ़ेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 मार्च को मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.