कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मई-जून जैसी गर्मी मार्च में ही शुरू हो गई है। समुद्र तल से 12.6 किमी ऊंचाई पर प्रदेश से गुजर रही जेट स्ट्रीम भी अभी से गर्म होने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से करीब 7.0 डिग्री अधिक है। वर्ष 2025 में दिन का पारा इस दिन 32.2 था। इसी तरह न्यूनतम पारा 18.2 डिग्री पहुंच गया। वर्ष 2025 में यह तापमान 11.7 डिग्री था। नया पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च तक सक्रिय रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि अनियंत्रित है। जेट स्ट्रीम जो बेहद ठंडी रहा करती थी और विक्षोभों के कारण सर्दी का कारण बनती थी वह भी घीरे-धीरे गर्म होने लगी है। मार्च के तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा चल रहे हैं। यही नहीं नमी का प्रतिशत भी अधिक है। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 2.0 डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम...