मार्च में ही टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड? अगले कुछ दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम, राहत के आसार या नहीं
पीटीआई, मार्च 8 -- राजस्थान के ज्यादात्तर हिस्सों में मार्च में ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी है। आलम ये है कि जो गर्मी अप्रैल में महसूस होती थी अब वह मार्च में ही महसूस होने लगी है। धूप इतनी तीखी हो गई कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे। रविवार की सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। झुलसाने वाली तेज गर्मी के चलते लोगों ने एसी भी ऑन करना शुरू कर दिया है। रविवार को तो कुछ जगह तो पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। झुंझुनू जिले का पिलानी सबसे गर्म रहा, यहां रविवार को 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।कहां कितना तापमान? बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 39.1 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.