फतेहपुर, मार्च 6 -- फतेहपुर, संवाददाता। इस बार मार्च की शुरुआत ही तेज गर्मी के संकेत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। 10 मार्च तक दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। यही नहीं, यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो मार्च के अंतिम सप्ताह तक पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की भी संभावना जताई गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले कुछ दिनों में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि अगले 24 से 48 घंटे तक रात के तापमान में हल्की नरमी बनी रह सकती है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ने लगेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.