कानपुर, फरवरी 24 -- पोस्टपेड से प्रीपेड किए गए स्मार्ट मीटर धारकों का बैलेंस तीन दिनों तक निगेटिव होने पर बिजली कटने की व्यवस्था को मंगलवार से लागू कर दिया गया। इस बीच तमाम उपभोक्ताओं को यह शिकायत थी कि उनका बैलेंस अपडेट नहीं बताता है। रीचार्ज कराने पर भी पुराना बैलेंस निगेटिव दिखाता है। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के साथ ऐसी समस्या है, उनकी समस्या दुरुस्त होने तक छूट रहेगी। मार्च के पहले हफ्ते में यह दिक्कतें दूर हो जाएंगी। उपभोक्ता जो भी रीचार्ज करा रहा है, वह केस्को के इंटरनल सर्वर सॉफ्टवेयर आरएमएस में अपडेट हो रहा है। इससे क्लाउड सर्वर पर अपडेट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एसएमएस नहीं आ रहे हैं, उन्हें भी अपडेट किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.