इटावा औरैया, मार्च 21 -- जिले में कई दिनों से तेज धूप और शुष्क मौसम के बाद चली सर्द हवाओं ने शनिवार को सुबह माहौल पूरी तरह बदल दिया।स्थिति यह रही कि मार्च के महीने में सुबह धुंध और कोहरा दिखाई दिया। इसके साथ ही सर्द हवा भी चल रही थी इसके चलते लाेगों को एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पड़े। हालांकि दोपहर को धूप निकल आने से राहत मिली। पहले हल्की बारिश और कोहरे जैसे माहौल ने किसानों को चिंतित कर दिया है। इससे आलू, गेहूं और सरसों की फसल को खतरा है। आम तौर पर मार्च के महीने में गर्मी से बचने के लिए पंखे कूलर चलने लगते थे लेकिन इस साल तो मार्च का महीना आधा बीत जाने के बाद आधा कोहरा दिखाई दे रहा है। शनिवार की सुबह आसमान में सर्दियों जैसी धुंध की चादर में लिपटी हुई दिखाई दी है। इसके चलते ज्यादा दूर का दिखाई नहीं दे रहा था और दृश्यता 200 मीटर तक सिम...