सोनभद्र, फरवरी 25 -- अनपरा ,संवाददाता। आगामी मार्च माह में गर्मी बढ़ने से प्रदेश की बिजली की खपत में मामूली इजाफा ही होगा। पीक डिमाण्ड बढ़कर 22500 मेगावाट तक पहुंच सकती है। रोजाना औसत बिजली खपत के 332 मिलियन यूनिट तक रहने की सम्भावना जतायी गयी है जिसे आसानी से पूरा किया जा सकेगा। यूपी स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने अपनी ताजा पुनरीक्षण रिपोर्ट में यह सम्भाावना जतायी है। कमोबेश सभी विद्युत इकाइयों के अनुरक्षण आदि के कार्य इस समय तक पूरा करने से बिजली की उपलब्धता मार्च में 10360 मिलियन यूनिट होगी जबकि मांग 10276 मिलियन यूनिट। नतीजतन 84 मिलियन यूनिट अर्थात लगभग 8 प्रतिशत सरप्लस बिजली से प्रदेशवासियों को कटौती मुक्त बिजली मिलने के पूरे आसार रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.