मार्च में शुरू हुआ, जुलाई में टूटा... 6 महीने भी नहीं टिक सकी गंगा एक्सप्रेसवे की चारदीवारी
हिन्दुस्तान संवाद, जुलाई 13 -- यूपी में जहां एक के बाद एक एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ महीने बाद ही ये सवालों के घेरे में आ जा रहे हैं। दरअसल, योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजना गंगा एक्सप्रेस-वे सड़क पर मवेशियों के प्रवेश से रोकने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर चारदीवारी बनाई गई है। मार्च में सड़क पर वाहनों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन जुलाई में ही चारदीवारी ध्वस्त हो गई। जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे पर मवेशियों को हाईवे पर आने से रोकने के लिए विभाग ने सड़क के दोनों ओर सीमेंट की पट्टी से चारदीवारी बनाई थी। सीमेंट से बनी चारदीवारी छह महीने भी नहीं चल पाई। प्रतापगढ़ के महेशगंज के आईटीडी कैंप कार्यालय आजाद नगर से पुरमई सुल्तानपुर की ओर जा रही सड़क पर प्रीतमपुर पुल के पास चारदीवारी ध्वस्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.