नई दिल्ली, मार्च 6 -- 76 दिन के लिए शनि अस्त होने वाले हैं। शनि के अस्त होने से कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे, ऐसा कहा जाता है कि शनि का अस्त होना कई राशियों के लिए कल्याणकारी माना जाता है। इस राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। आपको करियर से लेकर बिजनेस में अच्छे योग मिल सकते हैं। राशि के गोचर की बात करें तो शनि अभी मीन राशि में हैं। शनि के मीन राशि में अस्त होने से कई राशियों के लिए अच्छे योग हैं। मार्च माह में शनि अस्त अवस्था में भी रहेंगे, इसके बाद मई में जाकर उदय होगें। कुल 76 दिन तक शनि अस्त रहेंगे। शनि 11 मार्च को अस्त रहेंगे और 26 मई में शनि उदय होंगे। आपको बता दें कि अब शनि 2027 में राशि परिवर्तन करेंगे। शनि साल 2027 में मेष राशि में आएंगे, शनि के इस राशि में आने से शनि की साढ़ेसाती की स्थिति भी बदलेगी। शनि की साढ़ेसाती 2027 मे...