औरैया, मार्च 10 -- औरैया, संवाददाता। मार्च के महीने में बढ़ती गर्मी के बीच मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह के समय जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे कुछ देर के लिए दृश्यता काफी कम हो गई। खासकर दिबियापुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज और उड़नपुरा गांव के आसपास का इलाका सुबह करीब सात बजे तक कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया।पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा था और दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस होने लगा था। ऐसे में अचानक सुबह कोहरे का छा जाना लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया। जहां एक ओर कल तक लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान थे, वहीं मंगलवार सुबह की धुंध ने मौसम में हल्की सिहरन पैदा कर दी। दिबियापुर-औरैया मार्ग पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने के चल...