कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। अपर निदेशक/संयोजक कोषागार पवन कुमार ने बताया कि मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 की कानपुर मण्डल की तृतीय (93वीं) पेंशन अदालत का आयोजन मार्च के चतुर्थ सप्ताह में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कानपुर मण्डल के अंतर्गत आने वाले जनपदों के ऐसे सेवानिवृत्त राजकीय सेवक अथवा मृतक सेवकों के आश्रित, जिनकी पेंशन अथवा सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित समस्याएं लंबित हैं, वे निर्धारित प्रारूप में अपना वाद पत्र तीन प्रतियों में पंजीकृत डाक के माध्यम से अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, कलेक्ट्रेट कम्पाउंड, कानपुर मण्डल, कानपुर के पते पर इस प्रकार प्रेषित करें कि वह 12 मार्च तक प्राप्त हो जाए। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त वाद पत्रों पर पेंशन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...