नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अभी तो होली की खुमारी उतरी भी नहीं कि सूरज की तपिश ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मई जैसी गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि जो पारा अमूमन मार्च के आखिर में 35 डिग्री के पार जाता था, उसने इस साल महीने की शुरुआत में ही रिकार्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। बीते चार दिनों से दिल्ली का अधिकतम तापमान लगातार 35 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को हल्की धुंध के बावजूद सुबह से ही तेज धूप रही। दिन में 11 बजे के बाद धूप इतनी कड़ी हो गई कि लोग छायादार जगहें तलाशने लगे। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सिय...