बुलंदशहर, मार्च 8 -- मार्च माह में अचानक छाए कोहरे और धुंध ने लोगों को हैरान कर दिया है। रविवार को लगातार दूसरे दिन जनपद के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। पहले दिन खुर्जा क्षेत्र और दूसरे दिन पहासू क्षेत्र में भी सुबह के समय धुंध का असर देखने को मिला। कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर और धीमी गति से सफर करना पड़ा। इससे हाईवे और मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। मार्च में आमतौर पर कोहरा नहीं पड़ता, ऐसे में अचानक मौसम के इस बदलाव ने लोगों को चौका दिया। वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने पर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी और गर्मी का असर भी महसूस किया गया। न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से तापमान में लगातार बढ़ोतरी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.