गुमला, फरवरी 26 -- गुमला। जिले के विभिन्न प्रखंडों में दो से 30 मार्च 2026 तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना और जिले में रक्तदान की संस्कृति को मजबूत करना है। कार्यक्रम के अनुसार दो मार्च को सदर प्रखंड गुमला में शिविर होगा। इसके बाद छह मार्च को पालकोट, नौ मार्च को सिसई, 11 मार्च को बसिया, 13 मार्च को कामडारा, 16 मार्च को बिशुनपुर, 18 मार्च को भरनो, 20 मार्च को चैनपुर, 23 मार्च को घाघरा, 25 मार्च को रायडीह, 27 मार्च को डुमरी तथा 30 मार्च को जारी प्रखंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों व सामाजिक संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.