पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च माह में कोषागार से 6 अरब 89 करोड 09 लाख 45 हजार 5 रुपए की निकासी हुई है। बोकारो और हजारीबाग में अवैध निकासी के बाद वित्त सचिव के आदेश के आलोक में शुक्रवार को उपायुक्त समीरा एस के निर्देश पर पुलिस विभाग में किए गए निकासी की जांच की गई। हालांकि जांच केवल वेतन निकासी मद की हुई है। प्रारंभिक जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। उपायुक्त समीरा एस ने एडिशनल कलेक्टर (एसी) कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की थी। टीम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, कोषागार पदाधिकारी सोमरा भगत, विश्रामपुर के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी, एनडीसी नीरज कुमार शामिल थे। टीम के साथ कोषागार में शुक्रवार की देर रात तक वेतन से अधिक निकासी मामले की जांच की। अपर समाहर्ता ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.