शाहजहांपुर, मार्च 12 -- पिछले कई दिनों से सामान्य बना हुआ मौसम मंगलवार से अचानक बदल गया। बुधवार सुबह घने कोहरे के साथ मौसम में बदलाव दिखने लगा, जिससे जनवरी जैसे हालात महसूस होने लगे। सुबह के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में इस अचानक बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम बदलते ही खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी सहित मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ा। मेडिकल कॉलेज की जनरल ओपीडी में पहुंचे अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित पाए गए, जिन्हे चिकित्सकों ने उपचार देकर सावधानी बरतने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.