मार्च में कोडरमा कोषागार से 143 करोड़ की निकासी
कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह मार्च में जिला कोषागार से विभिन्न विभागों के 29 मार्च तक 2516 बिल के विरूद्ध 143 करोड़ की निकासी की गई है। इस वर्ष कई विभागों को इस वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में आवंटन की आस थी जो नही मिल सकी है। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन पर गहरा असर पड़ेगा। ग्रामीण विकास विभाग को आठ करोड़ का आवंटन मिला है। सुद़ृढीकरण मद में तीन करोड़ जबकि अन्य योजना में पांच करोड़ का राशि मिली है। वहीं सिचाई विभाग को 77 लाख आवंटन मिला जिसे खर्च किया जा रहा है। इस वर्ष विद्यालय विकास मद की राशि भी करीब छह सौ स्कूलों को नहीं मिली है। जिले में करीब 50 से ज्यादा हाई स्कूल को विद्यालय विकास मद की राशि मिली है। करीब छह सौ मिडिल व प्राथमिक विद्यालय को यह राशि नही मिल सकी है। बच्चों के संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.