बरेली, मार्च 31 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पर मार्च-2026 में सेवानिवृत्त होने आठ रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यूएस नाग ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज प्रदान किये। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन में सेवानिवृत्ति के कारण हो रही रिक्तियों पर उसी तिथि को प्रस्तावित कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ. रत्नेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरएस) योगेश कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) शुभम कुमार सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...