रुडकी, मार्च 11 -- मार्च महीने में जहां आमतौर पर मौसम साफ और गर्म रहने लगता है, वहीं क्षेत्र में बुधवार सुबह अचानक घना कोहरा छा जाने से लोग हैरान रह गए। सुबह के समय कोहरे की मोटी चादर छाई रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में तेज गर्मी और रात में भी पंखे चलने के बावजूद सुबह घने कोहरे का दृश्य देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों को चिंतित कर दिया। बुधवार सुबह जब लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकले तो चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.