नई दिल्ली, मार्च 19 -- राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मार्च की शुरुआत में भीषण गर्मी की दस्तक के बाद अब कई राज्यों में आंधी और तूफान के बाद मूसलाधार बरसात हुई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं दक्षिण की बात करें तो महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज ओलावृष्टि हो रही है। ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल उठ रहे होंगे कि मौसम का मिजाज अचानक क्यों बदल गया। इसके पीछे कई कारण हैं। दरअसल इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानि पश्चिमी विक्षोभ है. पश्चिमी विक्षोभ की वहज से दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में मार्च में भी जनवरी जैसी ठंड भी महसूस हो रही है। इन राज्यों में तापमान 18 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबि...