हमीरपुर, मार्च 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। मार्च माह की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। जिसके चलते अधिकतम तापमान जहां पिछले वर्ष 10 मार्च तक 34 डिग्री रिकार्ड हुआ था। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 21 पहुंच गया है। जिससे मार्च माह की शुरुआत में ही अप्रैल जैसी गर्मी आम जनमानस महसूस कर रहा है। जिले में एक मार्च को अधिकतम तापमान जहां 34 के पार जबकि न्यूनतम तापमान 19 के पार रहा वहीं पिछले वर्ष अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम तापमान 18.2 रिकार्ड किया गया था। इसके बाद अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आई थी। नौ मार्च को पारा 30 के पार पहुंचा था। जबकि इस बार अधिकतम पारा तीन दिनों तक 33 डिग्री के पार रहने के बाद से 5 मार्च से लगातार बढ़ोत्तरी होते हुए 36 डिग्री के पार चला गया। वहीं न्यूनतम पारा पि...