पूर्णिया, अप्रैल 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाहन चालकों के लिए मार्च का महीना भारी रहा। पुलिस ने मार्च महीना में सड़कों पर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर 1 करोड़ 19 लाख 21 हजार 700 रूपये जुर्मना ठोका। बीते मार्च महीने में नशे के कारोबार पर भी जिले की पुलिस ने जमकर प्रहार किया। हर प्रकार के नशा की सामग्री जब्ती एवं कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की गतिविधि महीने भर जारी रही। विदेशी शराब एवं गांजा की बरामदगी के मामाले में यह महीने काफी हद तक सफल साबित हुआ। पुलिस ने इस महीने में कुल 6796.57 लीटर विदेशी शराब एवं 2.588 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने 624.14 ग्राम स्मैक, 461 लीटर देसी शराब एवं 174 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप जब्त किया। महीने भर में 1729 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, इनमें 1653 आरोपी...