कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा। झुमरीतिलैया और आसपास के क्षेत्रों में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही जलसंकट के संकेत मिलने लगे हैं। शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में लोग पीने के पानी के तौर पर जार में बिकने वाला आरओ का पानी उपयोग में लाते हैं। मई-जून महीने तक स्थिति ऐसी होती है कि लोगों को पीने के लिए आरओ का पानी तो मिल जाता है लेकिन दिनचर्या का काम निपटाने लिए पानी की किल्लत हो जाती है। कई परिवार के लोग गर्मी में छोड़ देते हैं शहरझुमरीतिलैया के रहनेवाले कई लोगों ने बताया कि वे गर्मी के दिनों में इस शहर को छोड़कर कहीं और चले जाते हैं। गर्मी के दिनों में शहरी क्षेत्र के लोगों को पीने तक का पानी नसीब नहीं होता है।जलस्तर नीचे जाने से चापानल और बोरिंग का जलस्तर भी नीचे चला जाता है। शहर के लोग प्रत्येक वर्ष 20 से 50 फीट बोरिंग बढ़ाते जा रहे हैं। पुरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.