मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के दर्जन भर जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को मार्च का अनाज नहीं मिला है। तीन अप्रैल से डीलर और गोदाम की पीओएस मशीन बंद हो जाने से डीलरों में काफी बेचैनी बढ़ गई है। डीलर संघ के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह व उमाशंकर पासवान ने बताया कि माह के 20 तारीख तक गोदाम प्रबंधक को हर हाल में जनवितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान तक अनाज पहुंचा देना है। डीलरों का कहना है कि मार्च का अनाज उपभोक्ताओं के बीच वितरण नहीं हुआ तो मई माह के आवंटन में परेशानी होगी। इधर, गोदाम प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि समय पर जिला से अनाज की पूर्ति नहीं होने के कारण समस्या हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...