मार्च पास्ट से पिरामिड तक ऑल सेंट्स कॉलेज की छात्राओं ने बांधा समां
नैनीताल, जून 2 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज का वार्षिक फिजिकल एजुकेशन डिस्प्ले कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ। छात्राओं ने अपनी शारीरिक दक्षता, सामूहिक तालमेल और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन कर अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन का देश-विदेश में बैठे लोगों ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी आनंद लिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व शांति के लिए मशाल प्रज्ज्वलन और मार्च पास्ट के साथ हुआ, जिसने पूरे मैदान को ऊर्जा से भर दिया। स्वागत ड्रिल, जूनियर ड्रिल और कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं की 'शाइनिंग स्टार ड्रिल' ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, सीनियर छात्राओं की 'स्केल ऑफ जस्टिस' प्रस्तुति ने न्याय और सामाजिक मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया। इसके अलावा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.