आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़। भाकपा, माकपा, भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहीद कुंवर सिंह उद्यान से जिला मुख्यालय तक मार्च निकालकर मजदूरों के दमन का विरोध किया। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नोएडा में हिंसा की घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग का गठन करने की मांग की। सभी मजदूरों और उनके नेताओं को तत्काल बिना शर्त रिहा करने, बर्बर दमन के लिए सरकार के मजदूरों से माफी मांगने, गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, उपश्रमायुक्त को वहां से तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रामवृक्ष, विनोद सिंह, सुदर्शन राम, हरिगेन राम, गंगादीन, रामजन्म यादव आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में वामदंथी दलों ने जुलूस निकाल किया...