नई दिल्ली, जून 1 -- इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (InterGlobe Aviation Ltd) के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। तिमाही नतीजों और ब्रोकरेज हाउस की नई रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। इस स्टॉक को कवर करने वाले ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है। इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर आज बीएसई में 4508.05 रुपये के स्तर पर खुले थे। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत की तेजी के बाद 4633.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- आज खुल गया Merritronix IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा है 88 रुपये का फायदामार्च क्वार्टर में कंपनी को हुआ घाटा (InterGlobe Aviation Ltd Q4 Results) इंटरग्लोब एविएशन को जनवरी से मार्च 2026 के दौरान 2536 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही मे...