रुद्रपुर, दिसम्बर 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली 1082 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। विधायक शिव अरोरा ने बुधवार को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने एमेनिटी स्कूल के सामने निर्माणाधीन रिंग रोड का स्थलीय निरीक्षण भी किया। विधायक अरोरा ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है और उसके आसपास मिट्टी भरान का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह कार्य पूरा होते ही रिंग रोड को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च माह तक रिंग रोड का लोकार्पण कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि रिंग रोड के शुरू होने से दिल्ली और काशीपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.