पटना, दिसम्बर 17 -- पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय क्षेत्र) जितेंद्र राणा ने बुधवार को सिटी एसपी पूर्वी और डीएसपी पटना सिटी-एक और दो के अधीन पड़ने वाले थानों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दोनों अनुमंडल क्षेत्र के थानों में लंबित कांडों की संख्या अधिक है। अगले तीन माह के अंदर कम से कम 25 प्रतिशत कमी आनी चाहिए अन्यथा ऐसे पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, जो लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने दोनों अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, डीएसपी को पांच-पांच कांड को चिह्नित कर उसका निष्पादन सुनिश्चित करने का टास्क भी सौंपा। आईजी ने अधिकारियों से कहा कि आखिर लंबित कांडों की संख्या क्यों बढ़ रही है। अनुसंधान कार्य यदि समय पर पूरा कर दिया जाए तो लंबित कांडों की संख्या अपने आप कम हो जाएगी। इसका मायने है कि अनुसंधान का कार्य धीमा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.