मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- अगले मार्च माह तक मुरादाबाद-काशीपुर हाईवे का निर्माण पूरा हो जाएगा। यह मुरादाबाद से उत्तराखंड को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इसके तैयार हो जाने से मुरादाबाद से नैनीताल के सैलानियों की राह आसान हो जाएगी। मुरादाबाद क्षेत्र में ठाकुरद्वारा बाइपास तक की कुल दूरी 21 किलोमीटर है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण को दी गई है, जबकि इस परियोजना के 18 किलोमीटर हाईवे का निर्माण एनएचएआई के जिम्मे है। सूत्रों का कहना है कि मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-काशीपुर एनएच-734 के फोर-लेन चौड़ीकरण की शासन स्तर पर समीक्षा की जा रही है। सड़क के कई हिस्सों (पैकेज) का विकास हो रहा है। मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा होते हुए काशीपुर तक के खंड की कुल लंबाई लगभग 38.77 किलोमीटर है। यह मार्ग मुरादाबाद से उत्तराखंड के कारोबार से लेकर पर्यटन का नया अध्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.