गोरखपुर, जनवरी 24 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर के तारामंडल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में चल रही अहम परियोजना का काम जोरों पर है। कॉरपोरेट पार्क, सर्किट हाउस के समीप से वसुंधरा एन्क्लेव की ओर जाने वाली सड़क को जोड़ने के लिए वॉटर बॉडी के ऊपर दो लेन के पुल एवं पहुंच मार्ग काम का निर्माण किया जा रहा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण इस पुल पर अब स्लैब डालने का काम कर रहा है। तारामंडल क्षेत्र में प्रस्तावित इस परियोजना के तहत 112 मीटर लंबाई के दो लेन के पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल में कुल आठ पीयर प्रस्तावित थे जिनका फाउंडेशन वर्क, कॉलम और पीयर कैप का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में पुल के सुपर स्ट्रक्चर के अंतर्गत स्टेजिंग का कार्य प्रगति पर है। पुल के डेक स्लैब का कार्य पीयर संख्या ए-01 से पीयर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.