शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर सोमवार को जिले भर के सरकारी कार्यालयों में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मार्च क्लोजिंग के चलते कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक सभी लंबित कार्यों को निपटाने में जुटे रहे। देर रात तक बीएसए कार्यालय, वित्त एवं कोषागार, रजिस्ट्री कार्यालय और सीएमओ कार्यालय में काम चलता रहा। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कर्मचारियों के वेतन, एरियर और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में बजट भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई। विभागों को आवंटित बजट को समय से खर्च करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया गया। बताया गया कि एक अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले वित्तीय वर्ष में सभी विभागों को अपने बजट का पूरा उपयोग करना होता है। ऐसे में बचे हुए बजट को खपाने की कवायद पिछले पखवाड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.