उरई, मार्च 1 -- उरई। मार्च महीने की शुरुआत में मौसम के तेवर काफी तल्ख दिख रहे हैं। चिलचिलाती धूप एवं तेज गर्मी फसलों से नुकसान के आसार दिख रहे हैं, इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की रेखाएं दिखाई दे रही हैं। अगर आगे भी यही हाल है तो किसानों को गेहूं, सफेद मटर चना से लेकर विभिन्न फसलों में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। तेज धूप पड़ने से गेहूं मटर का फूल जल्द गिर जाएगा, और दाना पतला हो जाएगा। इससे फसलों की फैदावार पर असर पड़ेगा। जिले में इस समय खेतों में गेहूं, मटर, चना, सरसों से लेकर अन्य प्रकार की फसले तैयार हो रही हैं। इनकी कटाई मार्च से लेकर अप्रैल तक चलती है हालांकि तमाम किसानों ने मटर के बाद काफी लेट गेहूं की बुवाई की है इन फसलों के बेहतर जमाव एवं उत्पादन के लिए हल्की सर्दी पड़ना आवश्यक है लेकिन अभी मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी ...