विकासनगर, मार्च 12 -- मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को विकासनगर में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में तेज धूप और गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब ठंड कम होने लगी है, हालांकि कुछ स्थानों पर सुबह-शाम हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। नवंबर से लेकर मार्च के पहले पखवाड़े तक बारिश नहीं होने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के मौसम विज्ञानी डॉ. एके शर्मा के अनुसार मार्च के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। ऐसे में इस बार जून से पहले ही गर्मी का असर तेज होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.