वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 8 -- स्मार्ट सिटी में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को फरीदाबाद का पारा चढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गर्मी के तीखे तेवर जारी रहने की बात कही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। पिछले कुछ दिनों से लोग तपती गर्मी का सामना कर रहे हैं। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगी है। रविवार को भी यही हाल रहा। अचानक बढ़ी इस तपन ने शहरवासियों को हैरान कर दिया है। रविवार की सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे लोग दोपहर होते-होते धूप इतनी तीखी हो गई कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने ल...