मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, पारा हुआ 31 के पार
रुडकी, मार्च 7 -- मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। लोग गर्मी बचने के लिए पंखे व एसी चलाने शुरू कर दिए हैं। इसी के साथ शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। आईआईटी कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा। दिनभर चटक और तेज धूप ने मई और जून की गर्मी की याद दिला दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.